अफवाह फैलाने वालों को जुबाए ने दी चेतावनी, अनुशासन समिति करेगी कार्रवाई
प्रतापगढ़ जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्रा ने संगठन विरोधी गतिविधियों, अफवाह फैलाने और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अनुशासन समिति नियमानुसार निर्णय लेगी, जबकि सम्मानजनक विरोध को स्वीकार्य बताया गया।

प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्रा ने संगठन के अधिवक्ताओं के लिए जारी एक महत्वपूर्ण सूचना में स्पष्ट किया है कि संगठन विरोधी गतिविधियों, अफवाह फैलाने तथा अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जारी सूचना के अनुसार यदि कोई अधिवक्ता सोशल मीडिया ग्रुप या अन्य किसी माध्यम से संगठन अथवा अधिवक्ता हितों के विरुद्ध कार्य करता है, भ्रामक सूचनाएं फैलाता है या अनुचित टिप्पणी करता है, तो उसके मामले में संगठन की अनुशासन समिति गंभीरता से विचार कर नियमानुसार उचित निर्णय लेगी।
हालांकि अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के दायरे में रहकर किया गया सम्मानजनक विरोध संगठन को स्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा कि जूनियर बार एसोसिएशन सदस्यता शुल्क सहित संगठन के सभी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखेगा तथा समय-समय पर इसकी जानकारी सदस्यों के बीच सार्वजनिक की जाएगी।



