
प्रयागराज। कौशाम्बी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा में मौसम विहार ताइक्वांडो सोसाइटी अकादमी राजरूपपुर के छह खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया।
ताइक्वांडो कोच अनुराग सिंह के अनुसार गत माह आयोजित परीक्षा में अनुष्का, सक्षम दूबे, अनन्त गुर्टू, यंगद, पंखुड़ी राव, दिव्यानी गिरि ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया। परीक्षा में कौशाम्बी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव कामेश शर्मा मुख्य निर्णायक रहे। इस अवसर पर मौसम विहार सोसाइटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।



