ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी सतीश पटेल गिरफ्तार, 9 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर भेजा गया जेल

प्रतापगढ़ में लीलापुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी सतीश पटेल को गिरफ्तार किया। आरोपी पर लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने न्यायालय भेजा।

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लीलापुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी सतीश पटेल (23) निवासी महमदपुर, थाना महेशगंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर के पास से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार सतीश पटेल थाना लीलापुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न थानों में कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button