ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

नई दिल्ली में प्रमोद तिवारी से मिलीं लालगंज चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी, स्वास्थ्य जाना और लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली स्थित आवास पर लालगंज नगर पंचायत की चेयरपर्सन अनीता सन्तोष द्विवेदी ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' से शिष्टाचार भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

लालगंज, प्रतापगढ़।  लालगंज नगर पंचायत की चेयरपर्सन श्रीमती अनीता सन्तोष द्विवेदी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के 17, त्रिमूर्ति मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नेता कांग्रेस विधानमंडल दल उत्तर प्रदेश एवं रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ से भी मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान चेयरपर्सन श्रीमती अनीता सन्तोष द्विवेदी ने सांसद प्रमोद तिवारी के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि सन्तोष द्विवेदी, सभासद प्रतिनिधि एडवोकेट कैलाश नाथ तिवारी, सभासद पन्नेलाल पाल, सभासद प्रतिनिधि एडवोकेट जावेद अहमद, सभासद प्रतिनिधि धर्मपाल गौतम, सभासद अनुराग पांडेय, सभासद प्रतिनिधि डॉ. श्रवण प्रजापति, सभासद हरिशंकर सरोज, सभासद शहीद ‘शेरू भाई’, नगर कांग्रेस कमेटी लालगंज के महासचिव अवनीश शुक्ल तथा लोकगायक जय कुमार मोदनवाल सहित अन्य सम्मानित जन भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने सांसद प्रमोद तिवारी से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। साथ ही विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान आत्मीय वातावरण में क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button