ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ से गूंजा भक्तिमय माहौल

बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम स्थित हनुमान मंदिर में सात वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बृजेश तिवारी सेवादार को सम्मानित किया गया।

लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम स्थित हनुमान मंदिर में विगत सात वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित होने वाले संगीतमय सुंदरकांड पाठ का क्रम मंगलवार को भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी का गुणगान किया।

इस सप्ताह का सुंदरकांड पाठ एडवोकेट पवन कुमार पाण्डेय “रिंकू” निवासी अझारा, लालगंज की ओर से आयोजित कराया गया। पाठ के दौरान भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से पूरा धाम गुंजायमान रहा।

आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी से एडवोकेट पवन कुमार पाण्डेय और उनके परिवार के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति तथा मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सुंदरकांड सेवा समिति एवं मत्स्य सेवा समिति, बाबा धाम के पदाधिकारियों में एडवोकेट आलोक सिंह, एडवोकेट अतुल मिश्र चंदन, शिवम सिंह, अतुल सिंह, अंकुर सिंह, विवेक तिवारी  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ समाजसेवी बृजेश तिवारी सेवादार को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सुंदरकांड सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button