ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबरराजनीतिलखनऊ

बिहार जमीन खरीद मामला: रजिस्ट्री दस्तावेजों में प्रतापगढ़ के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का नाम, चर्चा तेज

बिहार के किशनगंज में जमीन खरीद मामले में प्रतापगढ़ के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का नाम रजिस्ट्री दस्तावेजों में दर्ज होने से चर्चा तेज। जानिए पूरा मामला।

प्रतापगढ़ I बिहार के किशनगंज जिले में बड़े पैमाने पर हुई भूमि खरीद-बिक्री का मामला इन दिनों राजनीतिक और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सामने आए सरकारी रजिस्ट्री दस्तावेजों में प्रतापगढ़ निवासी राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का नाम भी खरीदार के रूप में दर्ज होने के बाद इस मामले ने नई चर्चा छेड़ दी है।

दस्तावेजों के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में भूमि की रजिस्ट्रियां 11 फरवरी 2026 से शुरू हुईं, जबकि 28 मार्च 2026 को एक ही दिन में कई बड़े भूमि सौदों का पंजीकरण हुआ। कुल 15 रजिस्ट्रियों में खरीदारों के स्थायी पते बिहार के बजाय उत्तर प्रदेश और दिल्ली के दर्ज बताए गए हैं।

रजिस्ट्री अभिलेखों के अनुसार, मोहम्मद सलमान खान ने 14.09 एकड़, मोहम्मद सुल्तान ने 13.93 एकड़, सुलेमान खान ने 13.12 एकड़, मोहम्मद शमीम ने 11.72 एकड़, मोहम्मद अनस ने 9.05 एकड़, तश्कील अहमद ने 7.35 एकड़ तथा राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने 1.61 एकड़ भूमि खरीदी है।

सरकारी विलेख संख्या 1418, 1420 और 1426 में खरीदार के रूप में इमरान प्रतापगढ़ी, पिता मोहम्मद इलियास खान, निवासी ग्राम चमरूपुर शुकुलान, जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) का नाम दर्ज है। दस्तावेजों के ‘पेशा’ कॉलम में “खेती वगैरह एवं पार्लियामेंट मेंबर” अंकित है। राज्यसभा की आधिकारिक सदस्य निर्देशिका में भी उनका स्थायी पता प्रतापगढ़ दर्ज है।

विपक्षी लोगों का कहना है कि यह इलाका सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) के निकट स्थित होने के कारण मामला चर्चा में है। सैन्यस्टेशन के लिए इस जमीन का उपयोग होना था l बांग्लादेश नेपाल और भूटान की सीमा नज़दीक होने के चलते सुरक्षा के लिए सैन्य स्टेशन प्रस्तावित है l

मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल भूमि खरीद को लेकर किसी प्रकार की जांच, सरकारी कार्रवाई या संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। ऐसे में मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित जांच पर सभी की नजर बनी हुई है।

इसमें खबर जैसी क्या बात है।बिहार के मेरे मित्र ने जमीन डोनेट किया है।उस भू भाग पर एक बड़ा शैक्षणिक संस्थान खोलने की योजना है।डोनेट जमीन से दूसरे देश की सीमा बहुत दूर है।
इमरान प्रतापगढ़ी
सांसद
राज्य सभा

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button