ताज़ा ख़बरफतेहपुर

पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, जवानों व परिजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर पुलिस लाइन में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। पुलिस जवानों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के मार्गदर्शन में रविवार को पुलिस लाइन परिसर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वामासारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक होम्योपैथिक दवाएं वितरित कीं। इस दौरान सभी का रक्तचाप भी जांचा गया। स्वास्थ्य परीक्षण में अधिकांश लोग सर्दी-खांसी, पाचन संबंधी समस्याओं, जोड़ों के दर्द तथा उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकीय परामर्श के साथ उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर आरआई राजेश कुमार सिंह, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार, प्रमुख सहयोगी एवं होम्योपैथिक प्रकोष्ठ के संयोजक अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों और उनके परिजनों ने लाभ उठाया

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button