ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

गड्ढों में गुम हुई सड़क, अलीगंज-खानकाह मार्ग पर हर सफर बन रहा खतरा

प्रतापगढ़ के मानिकपुर में अलीगंज-खानकाह मार्ग गहरे गड्ढों के कारण बदहाल हो गया है। बरसात में जलभराव से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी से तत्काल मरम्मत की मांग की है।

गड्ढों में गुम हुई सड़क, अलीगंज-खानकाह मार्ग मानिकपुर, प्रतापगढ़। आदर्श नगर पंचायत मानिकपुर के अलीगंज चौराहे से खानकाह जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। कई गांवों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के चलते दोपहिया और चारपहिया वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है। रात के समय अंधेरे में गड्ढे नजर नहीं आने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक सड़क की मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।

क्षेत्र के निवासी आजाद राइन, जाबिर, अहमद जमा, अब्दुल रहीम, कलीम, साबिर, आरिफ राइन, मुमताज अहमद, मैकन और नौशाद ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क का निरीक्षण कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी संभावित बड़े हादसे से बचा जा सके।

Deena Nath Mishra

डीएन मिश्रा दैनिक पॉड में प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र से संवाददाता हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे प्रतापगढ़ की स्थानीय खबरों, अपराध, प्रशासन, राजनीति, शिक्षा पर अच्छी पकड़ रखते हैं। रीजनल समाचारों की गहरी समझ और विश्वसनीय कवरेज के लिए उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button