ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

शीतलमऊ स्थित अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत पौधरोपण किया गया। डीएम प्रतापगढ़ के निर्देश पर चले अभियान में विद्यालय परिवार सहित विकासखंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी वृहद वृक्षारोपण हुआ।

लालगंज, प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के निर्देश के अनुपालन में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को श्री अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शीतलमऊ, लालगंज प्रतापगढ़ के विद्यालय प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए, तभी पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सकता है।
इस अवसर पर प्रवक्ता श्री प्रदीप कुमार, डॉ. अमित कुमार मिश्र, शिक्षकगण श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्री सूर्य प्रकाश, श्री सदसंत वर्मा, लिपिक श्री राकेश प्रताप सिंह एवं कर्मचारी श्री आशीष शर्मा, श्री संदीप सरोज सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं, इसी क्रम में विकासखंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर उपाध्याय के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button