ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

गजेंडा जंगल में अवैध कटान का आरोप, जांच की मांग मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र

प्रतापगढ़ के गजेंडा जंगल में कथित अवैध पेड़ कटान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी गई है। शिकायतकर्ता ने वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रतापगढ़। जिले के ऐतिहासिक एवं संरक्षित गजेंडा जंगल में कथित अवैध पेड़ कटान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी अतुल सिंह (सौरभ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित शिकायत भेजकर वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या राजमार्ग के किनारे स्थित गजेंडा जंगल में भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर जमीन को समतल किया जा रहा है। आरोप है कि पर्यावरण संरक्षण के दावों के बावजूद सैकड़ों पेड़ों का कटान हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर कार्रवाई करने के बजाय अनदेखी कर रहे हैं l

शिकायतकर्ता का कहना है कि एक ओर सरकार करोड़ों पौधे लगाने का अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर संरक्षित वन क्षेत्र में हो रहे कथित अवैध कटान से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

नोट: शिकायत पत्र में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। संबंधित विभाग की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button