ताज़ा ख़बरमनोरंजन

दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ का नया गाना ‘धीरे धीरे’ रिलीज, एआर रहमान के संगीत ने जीता दिल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का नया गाना 'धीरे धीरे' रिलीज हो गया है। फहीम अब्दुल्ला और शिल्पा राव की आवाज तथा ए.आर. रहमान के संगीत से सजा यह गीत नसीरुद्दीन शाह के किरदार की भावनाओं को बयां करता है।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का नया गाना ‘धीरे धीरे’ रिलीज हो गया है। यह फिल्म पिछले महीने 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और करीब चार सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 90.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज किया गया नया गीत ‘धीरे धीरे’ फिल्म के सभी प्रमुख कलाकारों पर फिल्माया गया है और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

निर्देशक इम्तियाज अली की इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत विभाजन के दौरान अपनी प्रेमिका से बिछड़ जाता है। इस गहरे सदमे के कारण वह अपनी याददाश्त खो देता है। ‘धीरे धीरे’ इसी दर्द, बिछड़न और यादों के संघर्ष को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करता है।

Dheere Dheere (Official Video) - Main Vaapas Aaunga | A.R. Rahman, Imtiaz Ali | Shilpa Rao

इस गीत को फहीम अब्दुल्ला और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। वहीं अंतरा नंदी और हीर ने भी इसमें अपनी गायकी से चार चांद लगाए हैं। गीत के भावपूर्ण बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button