ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

प्रतापगढ़ के थाना अंतू में आयोजित समाधान दिवस में एसपी दीपक भूकर ने जन समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद सहित विभिन्न मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को थाना अंतू में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी में भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। एसपी ने निर्देश दिया कि भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे, जिससे विवादों का निष्पक्ष और स्थायी समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर समस्या की जड़ तक पहुंचकर किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के भी निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से थाना समाधान दिवस का लाभ उठाकर अपनी समस्याएं बेझिझक रखने की अपील की।

इस दौरान अधिकांश मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button