ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

लावा हो फुलकिया खियावा : राजा भैया शोसल मीडिया पर छाए

प्रतापगढ़ के बेंती में कुंडा विधायक राजा भैया सड़क किनारे गोलगप्पे के ठेले पर आम लोगों के बीच गोलगप्पे खाते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी की चर्चा कर रहे हैं।।।,

कुंडा/प्रतापगढ़। जनपद में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राजा भैया बेंती स्थित अपने आवास के पास सड़क किनारे लगे एक गोलगप्पे के ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी और कुछ समर्थक भी मौजूद थे।

आम जनता के बीच इस तरह सहज होकर पहुंचने का वीडियो देखकर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट में लोग “जनता के बीच के नेता” और “सादगी की मिसाल” जैसे शब्द लिख रहे हैं।

बेंती आवास के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने भी विधायक जी को देखकर अभिवादन किया। कुछ देर ठेले पर रुकने के बाद राजा भैया अपने काफिले के साथ आगे रवाना हो गए। राजा भैया की इस सादगी का वीडियो अब फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button