मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का सजीव प्रसारण, शिक्षकों को वितरित हुए स्वास्थ्य कार्ड
प्रतापगढ़ के शिवगढ़ ब्लॉक में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में पात्र शिक्षकों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए और योजना के लाभों की जानकारी दी गई।

प्रतापगढ़। विकासखंड शिवगढ़ के ब्लॉक सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। वाराणसी से प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ के साथ ही शिवगढ़ ब्लॉक में भी पात्र शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा मौजूद रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को चिकित्सा कार्ड प्रदान कर उन्हें योजना की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार प्रभावी योजनाएं लागू कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी संजय नारायण झा ने की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बाबा बेलखरनाथ धाम ब्रजेंद्र स्वरूप निगम, खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ शुभम कुमार, क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में योजना की जानकारी देते हुए शिक्षकों से इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया गया।





