ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन शुरू – अध्यक्ष व महामंत्री समेत कई पदों पर पर्चे दाखिल

प्रतापगढ़ जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए।

प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए।

अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र प्रताप सिंह लाल साहब तथा चंद्र प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं महामंत्री पद के लिए योगेश सिंह ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह व साबिरा खातून, उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, विकास ंिसह, आशीष सिंह, उपाध्यक्ष महिला प्रतिभा ंिसह, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह सहित विभिन्न पदों के लिये प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।

प्रत्याशियों ने एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय नारायण सिंह के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान बार परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। नामांकन के पहले दिन बार एसोसिएशन परिसर में गहमागहमी बनी रही।

प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक पहुंचे और चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, चंद्रभान सिंह सोमवंशी, विजय श्रीवास्तव, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button