सीएम आगमन को लेकर डीएम ने जीआईसी का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड व पार्किंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री के सात जुलाई के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में हेलीपैड, पार्किंग, पेयजल, पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पंडाल एवं मंच निर्माण, सेफ हाउस की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने हेलीपैड पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल राजकीय इण्टर कालेज व वीवीआईपी पार्किंग स्थल के0पी0 कालेजका स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा वीआईपी मूवमेंट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से अवलोकन किया। ।
डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
सीएम के दौरे को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी मूवमेंट, ड्यूटी प्लान, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए





