ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबर

पैसों के विवाद में खूनी वारदात, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर गृहस्वामी की हत्या

प्रतापगढ़ में मजदूरी के पैसे के विवाद में घर मालिक की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

प्रतापगढ़। अंतू कोतवाली क्षेत्र के चमनपुर गांव में शनिवार रात मजदूरी के पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। निर्माण कार्य की मजदूरी का हिसाब करने पहुंचे राजमिस्त्री और घर मालिक के बीच कहासुनी के बाद घर मालिक राम मिलन गुप्ता की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, राम मिलन गुप्ता के यहां निर्माण कार्य करने वाला राजमिस्त्री रामराज अपने दो मजदूर साथियों के साथ मजदूरी का भुगतान लेने पहुंचा था। इसी दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए रामराज ने क्रिकेट बैट से राम मिलन के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने बताया कि मुख्य आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मजदूरी के पैसों का विवाद सामने आया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई है।
इस बीच पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे जघन्य और निंदनीय अपराध बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button