ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

खेत में पानी लगाने निकले युवक का शव नाले में मिला,सनसनी

लालगंज के चुंगुलपुर बटौली गांव में 35 वर्षीय राजू सरोज का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में पानी लगाने निकले युवक का शव मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के चुंगुलपुर बटौली गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय राजू सरोज का शव गांव के समीप नाले में मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि राजू सरोज शुक्रवार दोपहर खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह इच्छाराम के पास स्थित नाले में राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान राजू सरोज के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button