ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

धान की बेरन निकालते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आई युवती, मौके पर मौत

प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के कहला गांव में धान की बेरन निकालते समय आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के कहला गांव में गुरुवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, कहला गांव निवासी अशोक कुमार पटेल की 20 वर्षीय पुत्री महिमा घर के समीप स्थित धान के खेत में रोपाई के लिए बेरन (धान की पौध) निकाल रही थी।

इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि महिमा दो भाइयों के बीच इकलौती बड़ी बहन थी। उसके पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। धान की रोपाई के लिए वह खेत से बेरन निकालकर दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी यह हादसा हो गया। युवती की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button