ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

परीक्षा केंद्र का किया गया निरीक्षण,जांची गई व्यवस्था

लालगंज के श्री अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का यूपीटीईटी-2026 की द्वितीय पाली में जनपदीय पर्यवेक्षक एवं सीओ ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, पारदर्शिता और नकलविहीन परीक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।

लालगंज, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की द्वितीय पाली में शुक्रवार को श्री अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शीतलमऊ स्थित परीक्षा केंद्र का जनपदीय पर्यवेक्षक सर्वज्ञराम मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) लालगंज राजेंद्र द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, अनुशासन, पारदर्शिता तथा नकलविहीन परीक्षा संचालन का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह एवं केंद्र प्रभारी प्रदीप पांडेय मौजूद रहे। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से परीक्षा कराई गई।

प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। उन्होंने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button