ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

लंबी सेवा के बाद एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

लालगंज विकास खंड सभागार में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र को भावभीनी विदाई दी गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।

लालगंज, प्रतापगढ़। विकास खंड लालगंज सभागार में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी ने श्री मिश्र के व्यक्तित्व एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।

उनके कार्य सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि एवं ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह ‘पंकज’ ने भी श्री मिश्र की कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

समारोह में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, विकास खंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मिश्र को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ आत्मीयता से भी परिपूर्ण रहा।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button