
प्रतापगढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना रानीगंज क्षेत्र के मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उनकी पहचान संजीत कुमार (29) पुत्र अखिलेश सिंह तथा निशांत (19) पुत्र सुजीत सिंह, दोनों निवासी ग्राम बिजरुख बख्तियारपुर, थाना अठमलगोला, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रानीगंज में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
पचीस हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। रानीगंज पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रानीगंज प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी व एसओजी प्रभारी अमित चौरसिया अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे।
मुखबिर की सूचना पर 25 हजार का इनामी बदमाश गुफरान को थाना क्षेत्र के नर्सिंगगढ़ पुल के पास से गिरफ्तार किया गगा। गिरफ्तार किए गए इनामी अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में पहले से कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।
बता दें कुछ दिन पहले विपक्षीगणों द्वारा वादिनी का मकान को गिराने तथा विरोध करने पर लाठी डंण्डों से मारपीट करके लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके इनामी अभियुक्त की तलाश कर रही थी।





