
प्रतापगढ़। नगर के एक पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी व जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज के भारत के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया गया।
सम्मेलन में राकेश त्रिवेदी ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने शिक्षा, राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला माना था। कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि वे केवल शिक्षाविद नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में साहसिक निर्णय लेने वाले दूरदर्शी नेता थे।
इस मौके पर सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष के के सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय वर्मा, राजेश सिंह, राजेश मिश्रा, रामजी मिश्रा, अशोक सरोज रुचि केशरवानी, पिंकी दयाल, विजय मिश्रा, संतोष मिश्रा, पूनम इंसान, राघवेन्द्र शुक्ल, आशीष मिश्रा, संतोष सिंह, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।





