ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी: डीएम

डीएम ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, नवप्रवेशी छात्रों को बैग व पुस्तकें वितरित कर शत-प्रतिशत नामांकन का दिया संदेश

प्रतापगढ़। जिले में संचालित स्कूल चलो अभियान के जनपद स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय, सुखपाल नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों मोहम्मद सोहराब, उज्मा फातिमा, सम्राट सिंह, राज नमन एवं शिवानी को विद्यालयी बैग एवं पाठ्यपुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

वहीं सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों मुहम्मद हुसैन, चाँदनी, मोहम्मद तारिक, सद्दाम हुसैन एवं सुषमा सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने भी अपने विचार रखे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने ड्रॉपआउट दर में कमी तथा बच्चों के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार के लिए सभी शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम का संचालन योगेश प्रताप सिंह ने किया। समापन अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर ने सभी के प्रति आभार जताया।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button