उत्तर प्रदेशकौशांबीताज़ा ख़बरप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरबड़ी खबर

प्रयागराज मंडल में 58 नए भू-माफिया चिंहित, प्रतापगढ़ के 15, कौशाम्बी के 21

प्रयागराज मंडल में विशेष अभियान के तहत 58 नए भू-माफियाओं का चिन्हांकन किया गया। भूमि विवादों के निस्तारण और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गए l इसमें, प्रतापगढ़ के 15, कौशांबी के 21, प्रयागराज के 18 व फतेहपुर के चार नये भूमाफिया चिन्हित हुए l

प्रयागराज। भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध 01 जून से 30 जून तक संचालित विशेष अभियान के अंतिम दिन आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मंडल के चारों जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जनपदवार प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अवगत कराया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मंडल में अब तक 58 नए भू-माफियाओं का चिन्हांकन कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। इनमें प्रयागराज के 18, प्रतापगढ़ के 15, कौशांबी के 21 तथा फतेहपुर के 4 भू-माफिया शामिल हैं।
इसके साथ ही गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि 01 अप्रैल 2025 की स्थिति के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट न्यायालयों में मंडल के कुल 63 प्रकरण लंबित थे, जिनमें प्रयागराज के 29, प्रतापगढ़ के 18, फतेहपुर के 5 तथा कौशांबी के 11 प्रकरण शामिल थे।
समीक्षा अवधि के दौरान इनमें से 27 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 40 प्रकरण लंबित हैं। इनमें प्रयागराज के 22, प्रतापगढ़ के 8, कौशांबी के 10 तथा फतेहपुर में कोई प्रकरण लंबित नहीं है।
इसके अतिरिक्त, जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत कुल 21 प्रकरण अग्रिम न्यायिक कार्यवाही के लिए गिरोहबंद न्यायालय को प्रेषित किए जा चुके हैं।
उन्होंने निर्देशित किया कि भू-माफियाओं के चिन्हांकन से लेकर बेदखली, संपत्ति कुर्की एवं अन्य विधिक कार्यवाहियों तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध तरीके से संचालित की जाए, ताकि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि का उपयोग जनकल्याणकारी परियोजनाओं एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विकास में प्रभावी रूप से किया जा सके।प्रयागराज। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ 1 जून से 30 जून तक चले विशेष अभियान के अंतिम दिन मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल के चारों जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा में बताया गया कि अभियान के दौरान मंडल में 58 नए भू-माफियाओं की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। इनमें प्रयागराज के 18, प्रतापगढ़ के 15, कौशांबी के 21 तथा फतेहपुर के 4 भू-माफिया शामिल हैं।
गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत लंबित मामलों की समीक्षा में बताया गया कि 63 लंबित प्रकरणों में से 27 का निस्तारण किया जा चुका है। वर्तमान में 40 मामले लंबित हैं, जबकि 21 मामलों को अग्रिम न्यायिक कार्रवाई के लिए गिरोहबंद न्यायालय भेजा जा चुका है।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि भू-माफियाओं के चिन्हांकन से लेकर बेदखली, संपत्ति कुर्की और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि का उपयोग जनकल्याणकारी परियोजनाओं और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास में किया जा सके।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button