कौशांबीताज़ा ख़बरप्रयागराजबड़ी खबर

दुकान बंद कर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी से लूट, चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं

कौशांबी के मंझनपुर क्षेत्र में ज्वेलरी कारोबारी से मोबाइल, नकदी और आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार टीमें गठित की हैं और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे एक ज्वेलरी कारोबारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन तथा नकदी और आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार मंझनपुर थाना क्षेत्र के भड़ेसर गांव निवासी पूर्व बीएसएफ जवान एवं ज्वेलरी कारोबारी गणेश प्रसाद सोनी पुत्र स्वर्गीय गोपीचंद्र सोनी की समदा चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है।

पीड़ित के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7:15 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और नकदी व आभूषणों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश शुरू की गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

क्षेत्राधिकारी सदर शिवांक सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button