कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न छूटे: सीडीओ पल्स पोलियो जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी
प्रतापगढ़ में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत 4.11 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रतापगढ़। जिले में 28 जून से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने जिला महिला चिकित्सालय से जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए जागरूक किया गया।
बता दें इस बार पल्स पोलियो अभियान के तहत 411663 बच्चे चिन्हित है, जिसको 28 जून को 2283 बूथों के माध्यम से पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। 29 जून से तीन जुलाई तक घर-घर जाकर 1021 गठित टीमो द्वारा पूरे जिले में छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलायी जायेगी।
इस रैली में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ए०एन० प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश पाण्डेय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्याम भार्गव, बीएसए देवव्रत सिंह, डीपीएम डॉ आर०बी० यादव, नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, ट्रेनी ए०एन०एम०, एन०सी०सी०डी० कैडेट एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



