
प्रतापगढ़। मोहर्रम कमेटी अन्जुमन रजा ए हुसैन चैरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आबिद रजा के आवास से पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमामे हुसन व हुसैन कर्बला के 72 जानिसारों के शहादत के मोहरर्म के सातवीं का हजरत कासिम के मेहदी का जुलूस हस्व दस्तूर अपनी पुरानी शानो शौकत के साथ बड़ी मुहब्ब अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया।
जुलूस अपने पुराने कदीमी रास्ते अजीत नगर से रामप्रताप चौराहा से कुमार पैलेस, औलिया मस्जिद, तेलिया तिराहा से सदर चौराहा, अजीत नगर, कपूर चौराहा, ठठेरी बाजार चौक घंटाघर पर अजीत नगर के जुलूस और खुशखुश्वपुर जुलूस का मिलाप हुआ।
दोनों मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आबिद रज़ा और हैदर अली ने एक दूसरे से गले मिलकर मोहब्बत का पैगाम दिया। जुलूस में चांदी का बड़ा अलम शरीफ डंका एवं जगह जगह पर लंगर सबील की व्यवस्था की गयी।
चिलबिला अखाडा और सदर बाजार अखाड़ा लोको अखाड़ा और पलटन बाजार अखाड़ा के द्वारा हैरत अंगेज खेल दिखाया गया।
इस मौके पर गुलाम रजा, बाबा रसीद अहमद, महफूज हसन, तहसीन रजा, गुलाम रजा, तनवीर रजा, मो० अकरम, मो० अफजल सिद्दीकी, सरवर राईन, इजहार हुसैन मो०शानू, मो० अरमान आदि मौजूद रहे।





