ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

रात्रिकालीन चौपाल में डीएम ने सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

प्रतापगढ़ के प्रेमधर पट्टी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

प्रतापगढ़। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत प्रेमधर पट्टी में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनकी पात्रता, लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस विभाग की ओर से आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी एनआरएलएम देव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button