अन्य

लखनऊ हादसा : फायर ब्रिगेड की कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी

प्रतापगढ़ में फायर ब्रिगेड टीम ने आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर संस्थानों को एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए गए।

प्रतापगढ़। लखनऊ कोचिंग संस्थान में भीषण अग्निकांड के बाद अब जिले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी की टीम नींद से जागी है। टीम ने मंगलवार को नगर के आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों में छापेमारी की तो अन्य फायर यूनिट ने तहसील क्षेत्र में भी छापेमारी की l

इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने फायर सेफ्टी, फायर अलार्म, एंट्री, एग्जिट प्वाइंट देखा। जिन कोचिंग संस्थानों में कमी पाई गई, उन्हें एक सप्ताह में दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा और बिना मानक के कोचिंग सेेंटर नहीं चलने दिया जाएगा।

जिले में होटलों, मैरिज हाल, शापिंग काम्प्लेक्स, विद्यालय व कोचिंग संस्थानों में कहीं भी आग लगने पर आग से बचाव के मानक के अनुसार इंतजाम नहीं किये गये हैं। काफी समय पूर्व नगर के होटल गोयल में हुए भीषण अग्निकाण्ड में लगभग दर्जन भर लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जिससे कुछ दिन तक शासन प्रशासन में फायर ब्रिगेड द्वारा सेफ्टी के इंतजाम के कड़े निर्देश दिये गये थे

बाद में फायर विभाग द्वारा इन संस्थाओं पर पहुंचकर उनके द्वारा बताई गई सेफ्टी किट ही खरीदने की सलाह दी जाती है। सूत्रों के मुताबिक सारे मानक पूरे करने के बाद भी मोटी कमीशनबाजी की जाती है। सुविधा शुल्क पाने के बाद बगैर देखे ही एनओसी जारी कर दी जाती है जिससे आपदा होने के बाद लोगों की मौत हो जाती है।

अग्नि शमन अधिकारी का कहना है कि सेफ्टी के सारे इंतजाम करने वाले संस्थानों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी l

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button