ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबरलखनऊ

बरामद नौ दुर्लभ कछुओं को गंगा में छोड़ा गया, तस्करों की तलाश जारी

प्रतापगढ़ के कुण्डा क्षेत्र में हथिगवां पुलिस ने नौ इंडियन सॉफ्ट शेल कछुए बरामद कर कछुआ तस्करी का प्रयास विफल कर दिया। तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर सभी कछुओं को सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छोड़ दिया।

प्रतापगढ़। हथिगवां पुलिस की सतर्कता से कछुओं की तस्करी का एक प्रयास विफल हो गया। पुलिस ने क्षेत्र के कांटी अखैबरपुर गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान नौ इंडियन सॉफ्ट शेल कछुए बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर अपनी पल्सर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बरामद कछुओं को अपने कब्जे में लेकर जांच की। प्रारंभिक परीक्षण में सभी कछुए संरक्षित प्रजाति के पाए गए। इसके बाद वन विभाग ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी में सभी नौ कछुओं को सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में वापस पहुंचाने की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई है।

पुलिस ने तस्करों की तलाश तेज कर दी है। वहीं वन विभाग तस्करी में शामिल गिरोह और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button