उत्तर प्रदेशदेशप्रतापगढ़बड़ी खबरराजनीतिलखनऊ

सांसद प्रमोद तिवारी हुए अस्वस्थ, मुख्यमंत्री ने लिया हालचाल

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी वायरल बुखार के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक आराधना मिश्रा मोना से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रतापगढ़। वरिष्ठ सांसद एंव राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह विधायक आराधना मिश्रा मोना से फोनिक वार्ता कर हालचाल लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वायरल बुखार से अस्वस्थ्य चल रहे सांसद प्रमोद तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की फोन पर कामना भी की। सांसद प्रमोद तिवारी का इधर चार दिनों से बुखार के संक्रमण के चलते नई दिल्ली के साकेत स्थिति मैक्स हास्पिटल में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक विशेष टीम की देख रेख में इलाज चल रहा है।

सांसद प्रमोद तिवारी के इलाज को लेकर जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने सप्ताह भर में सांसद प्रमोद तिवारी के पूर्ण स्वस्थ्य होने की सम्भावना व्यक्त की है।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button