जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट पुर्नपरीक्षा
प्रतापगढ़ जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट पुनर्परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 3713 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 197 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पट्टी स्थित परीक्षा केंद्र पर अमेठी से आई एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर उसे पुनः परीक्षा में शामिल

प्रतापगढ़। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के सात परीक्षा केद्रांे पर नीट की पुनर्परीक्षा रविवार की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कराई गई। इस परीक्षा में 3713 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 197 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी में पंजीकृत 600 वर्ष अभ्यर्थियों में से 558 ने परीक्षा दी। 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 480 में से 463 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इसी तरह केपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामराज इंटर कॉलेज पट्टी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय नारायणपुर व मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज चिलबिला में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उधर नीट पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी नगर करिश्मा गुप्ता द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अमेठी से आई छात्रा की केन्द्र पर बिगड़ी तबियत
पट्टी, प्रतापगढ़। जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नीट की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान रामराज इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अमेठी से परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। केंद्र संचालक की सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने तत्काल उपचार किया, जिसके बाद छात्रा पुनः परीक्षा में शामिल हुई।
दोपहर करीब ढाई बजे रामराज इंटर कॉलेज में परीक्षा चल रही थी। इसी बीच अमेठी जनपद से आई परीक्षार्थी शिल्पा पटेल की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी केंद्र संचालक ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के चिकित्सकों को दी।
सूचना मिलते ही डॉ. अखिलेश जायसवाल और डॉ. दीप्ति जायसवाल तत्काल परीक्षा केंद्र पहुंचे। डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि कमरा नंबर-20 में परीक्षा दे रही छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसका समुचित उपचार किया गया।





