ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

सांसद ने जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ

प्रतापगढ़ में विकास खंड सदर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने किया। 

प्रतापगढ़।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड सदर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कीl

शिविर में पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई।

सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर स्वयं अपना ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण कराया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जाए।

कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक धीरज ओझा, जिला प्रभारी कौशलेंद्र, पवन गौतम, सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र ओझा ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए.एन. प्रसाद, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

 

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button