ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करें पदाधिकारी: मयंकेश्वर शरण

प्रतापगढ़ में प्रभारी मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक ली इसमें कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने का आह्वान किया गया

प्रतापगढ़।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, जिला एवं मंडल पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करें।

काशी क्षेत्र प्रभारी व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संपर्क अभियान की बारीकियों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रतापगढ़ प्रति व्यक्ति आय के मामले में उत्तर प्रदेश में पिछड़ा हुआ है और उस स्थिति को सुधारने की जिम्मेदारी उन्होंने उठाई है।

जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल ने निर्देश दिए कि आगामी सभी शक्ति केंद्रों पर निश्चित तिथि पर बैठकों का आयोजन किया जाए और प्रत्येक मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में बैठक कर मजबूती से कार्ययोजना बनवाएं।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक प्रभारी स्वयं बैठकों में उपस्थित होकर सटीक विवरण भेजें।

बैठक में पूर्व विधायक धीरज ओझा, राजेश मिश्रा राजन, अजय वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, रुचि केसरवानी, के.के. सिंह, बृजेश पांडे, अशोक मिश्रा, राघवेन्द्र शुक्ल, देवेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button