
प्रतापगढ़। घर से बाजार जाने को कहकर निकले अधेड़ का दूसरे दिन शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर लाया गयाl पुलिस के समझाने पर परिजन मानेl परिजनों ने सुरक्षा, गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग रखीl कुछ ही देर में शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गयाl
कोतवाली क्षेत्र के विदासिन गांव निवासी मन्ने लाल साहू (55) गुरुवार को घर से बाबूगंज बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात भर वह घर वापस नहीं आया।
शुक्रवार की सुबह पत्नी सुनीता ने पति के लापता होने की तहरीर मनगढ़ चौकी पर दी। लेकिन दोपहर होते ही कुंडा पुलिस को सूचना मिली कि ददौरा गांव नहर के पास एक अज्ञात शव मिला है। बाद में पता चला शव मन्ने लाल साहू निवासी विदासिन गांव का है।
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुंची। परिजनों ने चोटों के आधार पर हत्या का आरोप लगाया। शनिवार को शव लाया गया तो परिजनों का गुस्सा फिर से फूट पड़ा और अंतिम संस्कार न किये जाने की बात कही जाने लगीl
हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर वह मान भी गएl परिजनों ने परिवार की सुरक्षा, जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग रखीl इसके बाद पुलिस ने अपनी देख रेख में करेंटी घाट पर शव का अंतिम संस्कार करवायाl





