पट्टी विधानसभा में 5 वर्षों में हुए 635 करोड़ के रिकॉर्ड विकास कार्य, पूर्व मंत्री मोती सिंह ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
वर्ष 2017 से 2022 के बीच पट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 635 करोड़ 54 लाख 40 हजार रुपये की लागत से अनेकों विकास कार्य कराए गए।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ “मोती सिंह” के कार्यकाल में 249 विधानसभा क्षेत्र पट्टी में विकास की नई इबारत लिखी गई है। वर्ष 2017 से 2022 के बीच पट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 635 करोड़ 54 लाख 40 हजार रुपये की लागत से अनेकों विकास कार्य कराए गए। इस दौरान क्षेत्र में कुल 4738.595 किलोमीटर लंबी सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण व जीर्णोद्धार किया गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा साझा करते हुए कहा कि पट्टी का समग्र विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को “सुरक्षित भारत – समर्थ भारत – विकसित भारत” की तर्ज पर आगे बढ़ाया गया है।
सबसे ज्यादा सड़कों पर हुआ खर्च, कनेक्टिविटी हुई मजबूत
- सड़कें: पीएमजीएसवाई फेज-3, राज्य सड़क निधि, लोकनिर्वि सामान्य व विशेष मरम्मत मिलाकर 4000 किमी से अधिक सड़कें बनी/सुधरी
- पेयजल: जल निगम द्वारा नई पेयजल योजना 20.22 करोड़, नवीनीकरण 32.12 करोड़
- चौड़ीकरण: लोकनिर्वि द्वारा सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 64.57 करोड़
- विद्युत: 250 ट्रांसफार्मर 63 से 100 केवीए, 100 ट्रांसफार्मर 25 से 6, 15 ट्रांसफार्मर 100 से 250 केवीए तक अपग्रेड किए गए
- स्वास्थ्य: विधानसभा क्षेत्र में 450 कैंसर रोगियों को 2.31 करोड़ का चिकित्सा अनुदान



