स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक PM रहने का रिकॉर्ड मोदी जी के नाम, 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर: भूपेंद्र पांडेय
भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब घर-घर जाएंगे। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

प्रतापगढ़ (कुंडा): दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री रहने का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और कौशाम्बी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि व मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने कुंडा स्थित अपने आवास पर कहीं।
भूपेंद्र पांडेय ने कहा कि साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब पूर्ववर्ती सरकारों ने देश के खजाने को खाली कर दिया था। लेकिन 2014 से लेकर 2026 तक के अपने सफलतम 12 से अधिक वर्षों के कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका जमीनी असर आज साफ देखा जा सकता है।
‘सबका साथ, सबका विकास’ से विपक्ष को मिला करारा जवाब
भाजपा नेता भूपेंद्र पांडेय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में योजनाएं तो बनती थीं, लेकिन उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता था।
उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया था, तब विपक्ष इसे महज एक चुनावी नारा बताता था। लेकिन आज पीएम मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने अपने काम से विपक्ष को करारा जवाब दिया है। आज केंद्र से चलने वाले विकास कार्य के पैसों का रास्ते में ‘बंदरबांट’ नहीं होता। जनधन योजना (Jan Dhan Yojana) के जरिए सीधा लाभ लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है।”
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का विकास मॉडल और कानून का राज
केंद्र सरकार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पहले की सरकारें महज एक एक्सप्रेसवे बनाकर उसे विकास का मॉडल बताती थीं, वहीं आज यूपी में कई शानदार एक्सप्रेसवे चालू हैं।
“साल 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हर जनपद का अपना एक मेडिकल कॉलेज सुनिश्चित किया जा रहा है।”
घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब घर-घर जाएंगे। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत कुंडा की सभासद शशि प्रभा पांडेय, सुनील केसरवानी, सौरभ मोदनवाल, महेश कुमार, शिवम और अजय शुक्ल सहित कई स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के 12 वर्ष से अधिक समय पूर्ण होने पर बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।





