प्रतापगढ़राजनीति

अखिलेश यादव की बेटी पर एक पोस्ट वायरल पोस्ट को लेकर भाजपा नेता ने जताई आपत्ति, कहा- “वह भी हमारी ही बेटी”

अखिलेश यादव की बेटी पर वायरल पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा है वहीं भाजपा नेता ने सुचिता बनाए रखने पर बल दिया

प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की वायरल हो रही एक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इस मुद्दे पर कुंडा के भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए लोगों से पोस्ट हटाने और मर्यादा बनाए रखने की बात कही है।
ठाकुर प्रकाश सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “वह भी हमारी ही बेटी है, कितने घिनौने हो गए हैं हम!”

कहा कि जो लोग हिंदू राष्ट्र और हिंदू संस्कृति की सर्वोच्चता की बात करते हैं, उनसे नारी सम्मान और पारिवारिक मर्यादा के पालन की अपेक्षा और अधिक होती है।

किसी भी राजनीतिक मतभेद के कारण किसी नेता के परिवार, विशेषकर उसकी बेटी या महिला सदस्य के निजी जीवन को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है।

भाजपा नेता ने आगे लिखा है कि यदि कोई घटना वास्तव में हुई भी हो, तब भी उसे राजनीतिक हथियार बनाकर किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना हमारी संस्कृति नहीं है।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से संयम बरतने, अभद्र टिप्पणियों से बचने तथा संबंधित पोस्ट को हटाने की भी वकालत उन्होंने की हैI

उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और विभिन्न वर्गों के लोग भी महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक शुचिता बनाए रखने को सही ठहरा रहे हैं।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button