
प्रतापगढ़। जिले में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आज दूसरे दिन एसपी दीपक भूकर ने रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्वामी करपात्री इण्टर मीडिएट कॉलेज रानीगंज परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर तैनात पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता का जायजा लिया। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्था को परखा।
परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जांच की गई। केंद्र पर उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना देल्हूपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम विकास इण्टर कालेज देल्हूपुर परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा की शुचिता (पवित्रता) बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमतता या संदिग्ध गतिविधि को कतई बर्दाश्त न किया जाए।
केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। अभ्यर्थियों के साथ शालीनता का व्यवहार रखते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।





