अन्य
यह कैसा रात्रि कालीन चौपाल?

प्रतापगढ़।केंद्र सरकार के 17 वर्ष पूर्ण होने पर समेकित जन कल्याण अभियान अंतर्गत आयोजित रात्रि कालीन चौपाल का आयोजन सदर विकास खंड के ईसीपुर ग्राम सभा में आयोजित किया गया है।ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य ने चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम सभा के अलावा अगल बगल के ग्राम सभाओं के ग्रामीणों के बीच जाकर अपनी समस्या के निस्तारण के लिए चौपाल में आने के लिए आमंत्रित किया।कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए शीतल पेय, कूलर पंखा,जनरेटर,कुर्शी टेंट,भोजन नाश्ता की समुचित व्यवस्था की गई।निर्धारित समय पर फरियादी अपनी समस्या के निस्तारण हेतु कार्यक्रम में पहुंचे किंतु इस चौपाल कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी के अलावा कोई जिम्मेदार अफसर नहीं पहुंचा।जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने बताया कि चौपाल कार्यक्रम में सभी विभागों के अफसरों को आना चाहिए था,जिससे ग्रामीणों के छोटी छोटी समस्या का निस्तारण हो जाता।किंतु कतिपय कारणों से खंड विकास अधिकारी के अलावा कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया।जिससे इस चौपाल कार्यक्रम की सार्थकता का कोई मतलब नहीं निकला।कई ग्रामीण जमीन संबंधी समस्या लेकर चौपाल में आए थे।कई वृद्ध वृद्धा पेंशन की समस्या लेकर पहुंचे थे,किंतु वह निराश होकर लौटे।



