ताज़ा ख़बरप्रयागराज

भव्यता के साथ निकली विशाल कांवड़ यात्रा

यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर हर बम बम से गूंजा महादेव का नारा

    1. भव्यता के साथ निकली विशाल कांवड़ यात्रा
      यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर हर बम बम से गूंजा महादेव का नारा
  1. प्रयागराज। नव युवक संघ एकता समिति के द्वारा चाट वाली गली करैली क्षेत्र से बच्चा केसरवानी के संयोजन में 19 वीं विशाल कांवड़ यात्रा
  2. बडी भव्यता के साथ निकाली गई।
    कांवड़ यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी , कार्यक्रम के संरक्षक राजेश केसरवानी, कार्यक्रम संयोजक महेश केसरवानी बाबा जी और बच्चा केसरवानी ने भगवान शिव और माता पार्वती जी की आरती उतार कर किया। यात्रा में डीजे बैंड ध्वज पताका भगवान शिव और माता पार्वती की पारिवारिक दरबार की झांकी शामिल रही यात्रा के पूर्व विधि विधान पूर्वक भगवान शिव का पूजन किया गया।
  3. यात्रा चाट वाली गली करैली से होते हुए अतरसुइया बलुआ घाट कटघर गऊघाट से होते हुए बाबा विश्वनाथ की नगरी के लिए हजारों कावंरियों के साथ गंगा जल भरकर प्रस्थान की।
    कार्यक्रम का संचालन दीपक राव कालेकर ने किया। इस अवसर पर गुड्डू साहू राहुल साहू, शिव शंकर साहू, बडे केसरवानी, अल्लू केसरवानी, रवि साहू ने यात्रा की व्यवस्था की और हजारों कांवरियां शामिल रहे।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button