ताज़ा ख़बरप्रयागराज

हंडिया तहसील में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक और साथी गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज के हंडिया तहसील में यूपी विजिलेंस ने राजस्व निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जमीन की पैमाइश के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई की गई।

प्रयागराज।

प्रयागराज में यूपी विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हंडिया तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक और उसके साथ एक निजी व्यक्ति को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन की पैमाइश कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, प्रयागराज सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके पिता की भूमि की पैमाइश कराने के लिए राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के गोपनीय सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को निरीक्षक औरंगजेब खान के नेतृत्व में गठित टीम ने हंडिया तहसील परिसर स्थित शास्त्री भवन के बरामदे में जाल बिछाया।

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जैसे ही आरोपियों को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने छापा मारकर राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और राजेश कुमार नामक निजी व्यक्ति को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button