ताज़ा ख़बरप्रयागराज

प्रयागराज में कारगिल युद्ध विजेताओं और वीर नारियों का सम्मान, ‘Salute to Kargil Heroes’ समारोह आयोजित

प्रयागराज में 27वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 'Salute to Kargil Heroes' सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कारगिल युद्ध विजेताओं और वीर नारियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

प्रयागराज।

27वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्रयागराज में ‘Salute to Kargil Heroes, Amar Jawan’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक अंग्रेजी समाचार पत्र द्वारा एसबीआई, होटल रामा कॉन्टिनेंटल, नंदी ग्रुप और रोटरी क्लब प्रयागराज संगम के सहयोग से किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि आईजी पुलिस प्रयागराज जोन अजय कुमार मिश्रा रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों ने भी भाग लिया। संचालन अमित श्रीवास्तव और गोपाल श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में कारगिल वीर शहीद नायक लालमणि यादव की पत्नी संतोष देवी तथा कारगिल वीर शहीद हवलदार कंचन सिंह की पत्नी कुसुम देवी को वीर नारी के रूप में स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा प्रयागराज के 51 कारगिल युद्ध विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल (सेवानिवृत्त) सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

समारोह के दौरान सूबेदार मेजर मुकेश मिश्रा और सूबेदार मेजर डीपी श्रीवास्तव ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बनाया।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button