ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़प्रयागराज

नवनियुक्त मण्डलायुक्त ने अपना पदभार संभाला

प्रयागराज के नवनियुक्त मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने पदभार ग्रहण किया। कार्यालय का निरीक्षण कर फाइल प्रबंधन, नेमप्लेट और मास्टर रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रयागराज।

नवनियुक्त मण्डलायुक्त डॉ0 लोकेश एम. गुरूवार को प्रयागराज पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण के पश्चात मण्डलायुक्त ने गांधी सभागार में आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्योें के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी पटल प्रभारी फाइलों के रख-रखाव को सुव्यवस्थित कर लें तथा प्रत्येक पत्रावलियों पर नम्बरिंग पट्टिका अंकित करें, साथ ही साथ उन्होंने सभी पटल सहायकों को अपना नाम, पदनाम एवं उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में नेमप्लेट लगाये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी पटल सहायकों को एक मास्टर रजिस्टर बनाने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन त्रिभुवन, अपर आयुक्त न्यायिक जयजीत कौर के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button