ताज़ा ख़बरप्रयागराज

दृष्टिबाधित बच्चों के साथ बांटी खुशियां, लायंस क्लब ने किया नाश्ता और उपहार वितरण

प्रयागराज के राज अंध विद्यालय में लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी ने दृष्टिबाधित बच्चों के बीच नाश्ता, फल, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। सेवा कार्य में क्लब के कई सदस्यों ने भाग लिया।

प्रयागराज।

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी ने अपने चार्टर्ड एवं वरिष्ठ सदस्य धनवंत लाल गुप्ता के सहयोग से राज अंध विद्यालय, प्रयागराज में दृष्टिबाधित बच्चों के बीच सेवा कार्य आयोजित किया। इस दौरान विद्यालय के लगभग 30 बच्चों को पौष्टिक नाश्ता और विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित की गई।

सेवा कार्यक्रम के तहत बच्चों को पैक्ड नाश्ता, फल, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, विभिन्न प्रकार के बिस्किट, फ्रूटी और चिप्स सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।

यह सेवा कार्य कल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। क्लब के मुख्य मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया कि उपहार और खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी, जिसे देखकर सभी सदस्य भावुक और आनंदित हो उठे।

कार्यक्रम में मेयर लायन अजय अवस्थी, एमजेएफ लायन अनूप सिंह (रीजन चेयरपर्सन), विनय अग्रवाल, इंदर मंध्यान, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, हुकुमचंद केसरवानी, पंकज रस्तोगी, संजय जैन, प्रदीप गुप्ता, पीयूष अग्रवाल और प्रमोद श्रीवास्तव सहित अनेक लायंस सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button