ताज़ा ख़बरलखनऊ

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलीं महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान नगर निगम के विकास कार्यों, स्वच्छता, आधारभूत ढांचे, नागरिक सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

लखनऊ :

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजधानी लखनऊ में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों, शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

स्वच्छता, सड़क और नागरिक सुविधाओं की दी जानकारी

महापौर ने रक्षा मंत्री को नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे स्वच्छता अभियान, सड़क एवं नाली निर्माण, शहरी आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनसुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

लखनऊ के समग्र विकास पर लिया मार्गदर्शन

बैठक के दौरान महापौर ने लखनऊ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर रक्षा मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही नगर निगम की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए शहर के विकास को और गति देने के लिए सुझाव भी लिए।

‘लखनऊ को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध’

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ के विकास के प्रति हमेशा विशेष लगाव रहा है। उनका मार्गदर्शन और सहयोग नगर निगम को विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा लखनऊ को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button