ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़लखनऊ

यूपी विधानसभा: अयोध्या चढ़ावा प्रकरण समेत कई मुद्दों पर सपा विधायकों का प्रदर्शन, सरकार से जवाब की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने अयोध्या चढ़ावा प्रकरण, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, महंगाई, कानून व्यवस्था और 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत कई मुद्दों पर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों ने अयोध्या चढ़ावा प्रकरण, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इन मुद्दों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने किसानों को खाद की उपलब्धता, युवाओं के भविष्य पर पेपर लीक के असर, महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण विवाद और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया।

शिवपाल यादव और नेता प्रतिपक्ष भी रहे मौजूद

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और इन मुद्दों पर सदन में विस्तृत चर्चा तथा सरकार से जवाब की मांग की।

सदन में चर्चा की मांग

प्रदर्शन के बाद सपा विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। पार्टी का कहना है कि वह जनहित से जुड़े इन मुद्दों को सदन के भीतर भी प्रमुखता से उठाएगी।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button