
जौनपुर।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सात संपर्क मार्गों का निर्माण एवं नवनिर्माण कराया गया है, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
लोकार्पित परियोजनाओं में खेतासरायदृदीदारगंज मार्ग से जैगहों तक 0.55 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग 19.77 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। वहीं गुरैनीदृसोंगर मार्ग से यादव-प्रजापति बस्ती होते हुए गुरैनी मार्ग तक 0.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण 14.80 लाख रुपये की लागत से कराया गया।
इसके अलावा जपटापुर भुड़कुडा पिच रोड से लपरी नहर तक 0.40 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण 40.12 लाख रुपये की लागत से, मीरापुरदृमुबारकपुर मार्ग से पूरा अंधरी गांव में राजीव यादव के घर तक 0.35 किलोमीटर सड़क का निर्माण 12.11 लाख रुपये की लागत से कराया गया।
इसी क्रम में जौनपुरदृखुटहन मार्ग से छतौरा तक 0.50 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 15.70 लाख रुपये की लागत से तथा जौनपुरदृखुटहन मार्ग पर मीरापुर पिच रोड से गुलालपुर तक 0.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण 17.51 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया।
वहीं कोइरीडीहादृमल्हनी मार्ग पर ग्राम सभा जर्गे पिच रोड से जर्सी में अरविन्द यादव के घर तक 0.37 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 17.19 लाख रुपये की लागत से कराया गया।





