ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के जन्मदिन पर लालगंज में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा विधायक आवास परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में चिकित्सक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

लालगंज, प्रतापगढ़। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिक्षक महासभा प्रतापगढ़ अभिमन्यु सिंह एवं रिटायर्ड एनएसजी कमांडो मनीष मिश्र के संयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज, 50 शैय्यायुक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विभाग (मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर विंग) तथा ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इसके उपरांत प्रतापगढ़ मार्ग स्थित न्यू बस डिपो के सामने विधायक आवास परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता, बी.डी. मिश्र इंटर कॉलेज बीरबल ढिंगवस के प्रधानाचार्य नीलेश मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज राजेश मिश्र (बबलू), संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश चंद्र तिवारी, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ लालगंज के महामंत्री साकेत मिश्र, संदीप मिश्र (राहुल), मुकेश तिवारी, आकाश तिवारी, रोशन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button